बागपत, मई 27 -- युगल जैन मिलन नगर सिद्ध संगठन द्वारा शहर में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसका शुभारंभ नवकार महामंत्र और महावीर स्तुति के साथ किया गया। संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र राजकमल व राष्ट्रीय संरक्षक राजेश भारती ने सभी सदस्यों का संगठन से जुड़ने पर आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वरदान जैन और संयोजक अनिल जैन भी उपस्थित थे। शाखा के अध्यक्ष डॉ राहुल जैन द्वारा सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन मंत्री शुभम जैन ने किया। इस दौरान राहुल, शिवांगी जैन, शुभम, साक्षी जैन, सार्थक, ऋतु जैन, गौरव, नितिका जैन, सारांश, आयुषी जैन,अभिषेक, प्रिया जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.