मऊ, मार्च 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जायसवाल समाज के लोगों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन के पश्चात उन्हें गुलाल अबीर लगाया। समाज के लोगों को आपसी भाईचारा, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने तथा माता-पिता की सेवा करने की लोगों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शामिल समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर संरक्षक बालादीन जायसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, जयसवाल समाज के अध्यक्ष द्वारपाल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, विजय जायसवाल, संतोष जायसवाल, दीनदयाल जायसवाल, अविनाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.