मुंगेर, मार्च 23 -- किया।मुंगेर। एक संवाददाता मुंगेर विश्वविद्यालय में शनिवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने की। कार्यक्रम का आधिकारिक संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने किया, जिसमें प्रो. विद्या चौधरी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व कुलाधिपति के मुंगेर आगमन पर आर.डी. एंड डीजे कॉलेज के मैदान स्थित हेलीपैड के समीप उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात वे प्रातः 10:40 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे और सीधे आर.डी. एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल गए, जहां उन्हें दीक्षांत समारोह हेतु विशेष परिधान पहनाया गया। तत्पश्चात, 11:05 बजे भव्य विद्वत शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने कि...