हजारीबाग, जनवरी 28 -- चौपारण, प्रतिनिधि । प्लस टू उच्च विद्यालय, टोइया में विदाई समारोह के नाम पर नैतिकता और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब स्कूल परिसर में ही अश्लील गानों का शोर गूंजने लगा। हैरत की बात तो यह रही कि छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक भी खुद को नहीं रोक सके और छात्राओं के साथ अभद्र गानों पर ठुमके लगाते नजर आए। कई छात्रों ने इसकी वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। वीडिओ वायरल होने के बाद अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल ज्ञान का केंद्र होता है न कि इस तरह के फूहड़ प्रदर्शन का। शिक्षकों का छात्रों के साथ ऐसे गानों पर नाचना...