देवरिया, मई 1 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। सोन्दा स्थित शहर के एक मैरेज हाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में बुधवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समस्त समाज के मंगल की कामना की। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के महान ज्ञाता थे। भगवान विष्णु के ब्राह्मण योद्धा अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। उनकी जयंती प्रार्थनाओं, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया। पितामह भृगु द्वारा सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनन्तर राम कहलाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.