सीवान, दिसम्बर 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथौड़ा हिंदी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त द्वय शिक्षक रविंद्र किशोर एवं पारसनाथ चौबे को सम्मानपूर्वक अविस्मरणीय भाव-भींनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथौड़ा हिंदी के प्रधानाध्यापक राम सागर ने की व मंच का संचालन शिक्षक लालेश्वर पाण्डेय व परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के राज्य प्रतिनिधि व विद्यालय परिवार के सक्रिय शिक्षक राजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्मान समारोह में परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के जिला महासचिव रामप्रीत विद्यार्थी ने रिटायर्ड शिक्षकों के योगदान व सेवाओं की सराहना के साथ उनकी अमूल्य सेवाएं, अविस्मरणीय कार्यकाल, मार्गदर्शन, प्रयास, समर्पण व प्रेरणा की प्रशंसा की। इनके द्वारा ...