अररिया, फरवरी 1 -- फ़ारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के परवाहा स्थित मध्य विद्यालय सह माध्यमिक विद्यालय (अनुसूचित जाति) में शनिवार को आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक विनोद पासवान को विदाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शिला कुमारी ने सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद पासवान के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि विनोद जी ने न केवल एक शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि इस पिछड़े क्षेत्र के बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति एक नया जोश भी भरा है। इस मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रधानाचार्य शिला कुमारी, शिक्षक राजेश केशरी, पूर्व प्राचार्य अजित कुमार झा, इन्द्रकांत ठाकुर, हर्षनारायन दास, राजनारायण भगत,दीप नारायण भारती,गुलाबचंद ऋषिदेव, मो. नौशाद आलम, संजीव केसरी, सुमित चौधरी, प्रेम प्रकाश, संतोष कुमार, प्रशांत श्रीव...