धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन (झारोटेफ) धनबाद की ओर से रविवार को अंतरजिला स्थानांतरण से धनबाद आए सहायक शिक्षकों एवं नव नियुक्त सहायक आचार्यों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। धैया में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को यात्रा भत्ता एवं समान वेतनमान दिलाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर निरसा प्रखंड को सर्वाधिक सदस्यता के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही अंतरजिला स्थानांतरण से धनबाद आए सहायक आचार्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष जय होरो ने शिक्षकों से संगठन से जुड़कर अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला सचिव राकेश कुमार ने संग...