कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इमाम क्लीनिक परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सेठ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज सहाय पिंकू उपस्थित रहे। समारोह में केक काटा गया और क्लीनिक में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण कर राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर मनोज सहाय ने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने राहुल गांधी को देश की उम्मीद बताया और युवाओं से संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात राम ने भी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.