दुमका, अक्टूबर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला कांग्रेस भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में नव मनोनीत जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी का स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह आयेाजित किया गया। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा स्टीफन मरांडी का नाम जिला अध्यक्ष के लिए ऐलान करते जिला के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर दौड़ पड़ी। सभी कार्यकर्ताओं ने स्टीफन मरांडी को बधाई देते हुए पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने और बेहतर भविष्य की कामना की। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए भरोसा दिया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के सभी सीटों पर दावेदारी पेश करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष स...