फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस शिविर में छात्राओं ने सामाजिक सेवा, जागरूकता एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की। समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. सुनिधि के स्वागत के साथ हुई। इसके साथ एनएसएस स्वयं सेविकाओं द्वारा लगाए गए पोस्टर, स्लोगन एवं वेस्ट मटेरियल से बनाए गए फ्लावर पॉट की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर की गतिविधियों, अनुभव एवं उपलब्धियां पर आधारित एक वीडियो फिल्म दिखाई गई, जिसने शिविर के दौरान किए गए सामाजिक कार्य एवं स्वयंसेविकाओं की मेहनत को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। इसके पश...