सहारनपुर, फरवरी 13 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन से चल रही मेरठ जोन की 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर-2026 प्रतियोगिता का शुक्रवार को शानदार समापन हो गया। विभिन्न मुकाबलों में सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की परेड का मान प्रणाम स्वीकार करते हुए अधिकारियों ने उनके उत्साह और अनुशासन की सराहना की। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में ग्रीकोरोमन कुश्ती (पुरुष वर्ग) में सहारनपुर टीम विजेता रही। फ्री-स्टाइल कुश्ती (पुरुष वर्ग) में मेरठ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला फ्री-स्टाइल में बागपत अव्वल रहा। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.