गढ़वा, जुलाई 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य चिकित्सा और जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल संघ की 9 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित की गई। उनकी प्रमुख मांग समान काम के बदले समान वेतन की है। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार उनसे स्थायी कर्मचारियों की तरह कार्य तो ले रही है लेकिन वेतन और सुविधाएं ठेका या अस्थायी कर्मचारियों जैसी दी जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अस्थायी कर्मियों को स्थायी किया जाए, वेतनमान में वृद्धि हो, सेवा शर्तों में सुधार हो और चिकित्सा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। संघ के नेताओं ने कहा कि यह संगठन झारखंड सहित पूरे देश के लगभग 25 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.