गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। लघु सचिवालय में हुई समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जून से अब तक शिविर की 1000 में से 200 शिकायतें लंबित हैं। समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं, अस्थाई समाधान किया जाए। डीसी अजय कुमार ने समाधान शिविर की समीक्षा बैठक के बाद आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया में यह आवश्यक है कि शिकायतकर्ता समाधान से पूरी तरह संतुष्ट हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का सम...