औरैया, जनवरी 10 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली अजीतमल परिसर में शनिवार को तहसीलदार अविनाश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, क्राइम इंचार्ज रामचंद्र वर्मा, सभी चौकी प्रभारी, राजस्व लेखपाल और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी जगन्नाथपुर ने दीवार तोड़कर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। कुल दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरे मामले में संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...