लखनऊ, अगस्त 1 -- नगर निगम मुख्यालय में समस्या लेकर आए बुजुर्गों को नहीं मिला समाधान, चक्कर लगवाते रहे अधिकारी लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में आयोजित समाधान दिवस में शुक्रवार को समस्याओं के निदान की जगह लोगों को परेशान किया गया। हिन्दुस्तान ने कई पीड़ितों से बात की। इनकी समस्या का कैम्प में समाधान तो नहीं हुआ अलबत्ता टैक्स इंस्पेक्टर व कर अधीक्षक उन्हें अपने कार्यालय बुलाते जरूर दिखे। कई बुजुर्ग तो भड़के हुए थे। मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार स्वयं मौजूद थे, उनके साथ अपर नगर आयुक्त व अन्य प्रमुख अधिकारी भी थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। अपर नगर आयुक्त डा. अरविन्द कुमार राव तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि सभी की समस्याओं का निदान हुआ। किसी को परेशान नहीं किय...