बदायूं, जून 29 -- बिल्सी। कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान यहां कुल आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र दो का ही मौके पर समाधान हो सका। शिकायती पत्रों में ज्यादातर मामले जमीन के विवाद और पुलिस से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थे। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, अशोक कुमार, भानु प्रताप सिंह, निखिल कुमार, मोहित कुमार नैन, संजीव कुमार, रचना देशवाल एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.