बदायूं, अक्टूबर 5 -- बिल्सी। तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रेमपाल सिंह एवं सीओ संजीव कुमार सिंह ने शिकायतों को सुनकर निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित कुमार राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह राजपूत, बीडीओ शैली गोविल, प्रदीप सक्सेना, देवकीनन्दन झा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.