रामपुर, जनवरी 6 -- तहसील सदर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों को शीतलहर से राहत प्रदान करते हुए कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि शीतलहर की अवधि में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर सर्वे कर वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कंबल एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि शीतलहर की अवधि तक कंबल वितरण के साथ-साथ अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरों का संचालन एवं अन्य आवश्यक राहत प्रबंध निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनपद के प्रत्येक जरूरतमंद को समय पर प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.