कानपुर, अप्रैल 26 -- सरसौल। नर्वल तहसील में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम नर्वल ने लोगों की शिकायतों को सुना। वहीं समाधान दिवस में कर्मचारियों के देरी से आने पर एसडीएम ने सभी को चेतावनी दी। शनिवार सुबह एसडीएम नर्वल विवेक मिश्र नर्वल तहसील में लोगों की शिकायतों को सुनने पहुंचे। जहां पर उनके पहुंचने के बाद भी कुछ कर्मचारी नहीं पहुंचे। इस पर कर्मचारियों के देरी से आने पर एसडीएम ने फटकार लगाई। साथ ही दोबारा देरी से आने पर एक दिन का वेतन काटे जाने की भी चेतावनी दी। वहीं, समाधान दिवस में नर्वल के प्रतापपुर गांव निवासी गोलू ने चकरोड की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। समाधान दिवस में कुल दो शिकायतें आईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.