बदायूं, मार्च 23 -- एडीजी बरेली जोन रमित कुमार शर्मा ने शनिवार को थाना बिनावर में समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। समाधान दिवस के दौरान एडीजी रमित कुमार शर्मा ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। एडीजी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.