औरैया, जनवरी 10 -- बेला, संवाददाता। बेला थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एसपी आलोक मिश्रा और नायब तहसीलदार बिधूना रूचि मिश्रा ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल पांच शिकायतें राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित पहुंचीं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर रिपोर्ट लगा दी गई। इसके बाद एसपी और एडीएम ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यायामशाला, शौचालय, मेस, आवास, साइबर सेल, मुंशीखाना, बैरक, मालखाना और मिशन शक्ति केंद्र की स्थिति देखी गई। मिशन शक्ति केंद्र में कंप्यूटर का कीबोर्ड खराब देखकर एडीएम ने नाराजगी जताई और एसपी कार्यालय से तत्काल नया कंप्यूटर सिस्टम भेजने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...