औरैया, फरवरी 7 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पृथ्वीपुर निवासी ज्ञान सिंह ने घर के सामने आबादी की जमीन पर गांव के ही एक युवक द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। वहीं बबाइन अयाना निवासी गया प्रसाद पाल ने बताया कि गांव जाने वाली सड़क बरसात में कट गई है, जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया। अटसू नवीन नगर निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया और सामान भी तोड़ दिया। समाधान दिवस में कुल 108 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत, उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.