चंदौली, फरवरी 14 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को एडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल नौ फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई। इसमें मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपते हुए शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। एडीएम राजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल विजय बहादुर सिंह के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार, अलीनगर थाने में पांच प्रार्थना पत्र पड़े। सभी मामले राजस्व विभाग से सम्बंधित थे। इनमें किसी भी प्र...