महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोमवार को जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मौके पर मामलों को निस्तारित करने के साथ ही शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम बनाई गई। फरेंदा में आए 35 मामले, पांच का निस्तारण: फरेंदा तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राज्यपाल के महराजगंज कलक्ट्रेट में कार्यक्रम की वजह से बड़े अफसर नहीं आ सके। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के कुछ 35 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण हुआ। शेष 30 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी फरेंदा केके शुक्ला, सच्चिदानन्द शुक्ला एवं राजस्व निरीक्षक सहित विभिन...