मेरठ, जनवरी 6 -- मवाना तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर डीएम डॉ. वीके सिंह के सामने मवाना क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) प्रवीण त्रिपाठी के इलाके की 11 शिकायतें पहुंच गईं। एक ही क्षेत्र की अधिक शिकायतें आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। वहीं एसडीएम मवाना से राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) प्रवीण त्रिपाठी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मवाना तहसील समाधान दिवस पर डीएम डा. वीके सिंह के समक्ष कोहला निवासी प्रविंद्र की कई माह से खेत की पैमाइश नहीं होने, मवाना निवासी जगत सिंह की नाली की पैमाइश नहीं होने और नंगली ईशा निवासी चंदर सिंह की खेत की कई माह से डोल की पैमाइश नहीं होने समेत 11 शिकायतें आईं। उन्होंने मवाना क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। समाधान दिवस के दौरान कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन...