चतरा, जनवरी 25 -- चतरा संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को पोस्ट ऑफिस के समीप समादेष्टा कार्यालय में मतदान के प्रति पदाधिकारियों और जवानों ने शपथ लिया। इस कार्यक्रम में जिला समादेष्टा, मंडल कारा, उत्पाद विभाग, प्रमंडलीय विद्युत भंडार, वन विभाग, पुलिस केंद्र व भारतीय स्टेट बैंक आदि में तैनात गृहरक्षक के जवान मौजूद थे। मौके पर उपस्थित जिला समादेष्टा अमरेंद्र कुमार, निरीक्षक माजिद आलम ने उपस्थित जवानों को मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक एंव राजनीतिक देश है। जहां मतदान करने का अधिकार है। इसलिये अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के जोरी गांव में रविवार को पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता, अक्षय कुमार, गुड़िया कुमारी और बिहा...