लखनऊ, फरवरी 22 -- अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक रविवार को मुंडावीर परिसर, पकरी, आलमबाग स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में होली मिलन, सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार और नए यूजीसी रेगुलेशन को लेकर चर्चा हुई। समाज हित के मुद्दों पर एकजुट और सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया। राम कुमार चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने 14 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह, 19 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह और यूजीसी रेगुलेशन पर सदस्यों की राय मांगी। सभा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मुख्य वार्षिक कार्यक्रम सामूहिक यज्ञोपवीत है, जिसके सफल आयोजन के लिए नियमित आर्थिक सहयोग आवश्यक है। बैठक में संस्थापक सदस्य सुधांशु शुक्ल, वेद प्रकाश शर्मा, गिरजा शंकर त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत तिवारी, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.