लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पेशरार प्रखंड के कोपिया शिव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस के प्रचारक दीपक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे। हिंदू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए प्रचारक ने कहा कि हिंदू समाज और राष्ट्र को सशक्त करने के लिए समाज से छुआछूत, जात पात का भाव जड़ से मिटाना होगा। हिंदू समाज के हर व्यक्ति एक दूसरे के साथ सहयोगात्मक और मेल मिलाप के भाव के साथ रहें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए समाज को संगठित होने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव उपाय करने को लोगों को प्रेरित किया। इस सम्मेलन में पेशरार मंडल संरक्षक सुकुल राम, मनोज यादव, नरेश यादव, धीरेंद्र भुईयां, सोनू भुईयां, राणा प्रताप ...