बुलंदशहर, जनवरी 13 -- चुन्नी लाल इण्टर कॉलेज चोला बंचावली की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। मुख्य अतिथि सिकंदराबाद क्षेत्र की पूर्व विधायक बिमला सोलंकी व बाबू बनारसी दास इण्टर कॉलेज उटरावली के प्रधानाचार्य लाखन सिंह रहे। अध्यक्षता प्रबन्धक फूल सिंह सोलंकी ने की। बिमला सोलंकी ने कहा कि स्वयं भी जागरूक होकर पूरे समाज को जागरूक करें व समाज सेवा के माध्यम से अच्छे नागरिक बनें। क्रम अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, डॉ. देवी सरन गौतम, राम सुन्दर, कविता, राकेश सिंह, अशोक भाटी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.