मैनपुरी, मार्च 21 -- भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी ओमपाल शाक्य पुत्र पुत्तूलाल ने समाज सुधारक न्याय संगठन के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा शाक्य समाज सुधारक न्याय संगठन की महिला जिलाध्यक्ष है। 23 मार्च को संगठन की ओर से जिला कारागार में जेल भरो आंदोलन होना तय है। इस संबंध में उसकी पत्नी पूजा शाक्य 19 मार्च को जेल में जेल अधीक्षक को सूचना देने गई थी। जिसके बाद पीड़ित पति की फोन पर उससे बात हुई और उसने दो घंटे में घर पहुंचने की बात कही। लेकिन पत्नी घर नहीं पहुंची। पीड़ित का कहना है कि उसे आशंका है कि कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्तियों ने उसकी पत्नी की पकड़ कर ली है। पीड़ित ने एसपी से पत्नी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर तलाश कराने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.