अररिया, मार्च 21 -- भक्तिमय माहौल के बीच दो दिवसीय सत्संग का हुआ समापन प्रखंड के सिमरबनी में कबीर मत सत्संग का हुआ आयोजन भरगामा, निज संवाददाता प्रखंड के सिमरबनी उत्तर टोला के वार्ड संख्या तीन में दो दिवसीय कबीर मत सत्संग का बुधवार को भव्य समापन किया गया। दो दिनों तक चले इस सत्संग में श्रद्धालु भक्ति के सागर में डुबकी लगाते नजर आए। इस आध्यात्मिक आयोजन में काशी बनारस से आए आचार्य आराध्य साहब ने अंतिम दिन अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने संत कबीर दास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत कबीर केवल एक कवि नहीं बल्कि समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु भी थे। उनके दोहे हमें सच्चे जीवन की राह दिखाते हैं और हमें अंधविश्वास से दूर रहने की सीख देते हैं। उन्होंने सत्संग के मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.