सहरसा, दिसम्बर 2 -- सहरसा , नगर संवाददाता। स्नातकोत्तर केंद्र पश्चिमी परिसर में परिसर प्रभारी इम्तियाज अंजुम की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष छात्र कल्याण, पूर्व संकाय अध्यक्ष समाज विज्ञान राजकुमार सिंह का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया।समारोह में विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो डॉ नरेश कुमार, विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ विवेका, वाणिज्य महाविद्यालय मधेपुरा के प्राचार्य प्रो डॉ संजीव कुमार, विश्वविद्यालय राजनीतिक विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अर्जुन प्रसाद यादव, प्राचीन इतिहास के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ ललन अद्री सहित अन्य शामिल हुए।सभी वक्ताओं ने डॉ राजकुमार सिंह के अकादमी उपलब्धियां, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते उनके लंबी आयू एवं स्वस्थ जीवन की कामना किया। पूरे आयोजन म...