कन्नौज, फरवरी 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के ताजपुर रोड स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाराम सविता के आवास पर सत्य कबीर सत्संग समारोह सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दूर से पधारे संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संतों ने अपनी वाणी के माध्यम से मानव जीवन के कल्याण, प्रेम, भाईचारे और सदाचार का संदेश दिया। सत्संग कार्यक्रम महंत प्रहलाद दास महाराज की अध्यक्षता तथा गंगाराम सविता के संचालन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कानपुर बिठूर स्थित कबीर आश्रम से पधारे महंत रामनिवास दास ने कबीर साहब के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में सत्य और सेवा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व ज्ञान दास, दीवान पारस दास, गूंजेपुर औरैया आश्रम के सुमिरन दास, बाबू द...