गिरडीह, फरवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि झारखंड सरकार के एक स्थानीय मंत्री के द्वारा गिरिडीह में सामाजिक विभाजन का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम चुनाव में झामुमो की समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग यहां के प्रभावशाली मंत्री कर रहे हैं। अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके विभिन्न जाति समाज के साथ बैठक कर नगर निगम के स्थानीय मुद्दों की जगह यूजीसी को मुद्दा बना रहे हैं। जबकि यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और सुनवाई हो रही है। उक्त बातें रवींद्र ने गुरूवार को गिरिडीह के स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कही। रवींद्र राय ने कहा कि सांप्रदायिक सौहाई के लिए हिंदू समाज हमेशा एकजुट रहा है। इसमें खलल डालने का काम हमेशा से कांग्रेस, झामुमो व राजद जैसी पार...