दरभंगा, अक्टूबर 5 -- दरभंगा। जाने-माने दिवंगत पत्रकार चंद्र देव नारायण सिन्हा उर्फ चन्दर बाबू की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। भगवानदास मोहल्ला स्थित उनके निवास स्थान पर मदन मोहन चौधरी एवं प्रो. हरि नारायण सिंह कपूर की संयुक्त अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रारंभ में उनके बड़े पुत्र पुनीत कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. हरि नारायण सिंह ने कहा कि चंदर बाबू का काम आज भी अनुकरणीय है। समाज में बदलाव का असर इस क्षेत्र में भी दिख रहा है। साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि चंदर बाबू अपने गांव चतरिया के मुखिया भी थे। संसाधनों का अभाव होते हुए भी अपनी पंचायत को आगे बढ़ाने में उनका काफी योगदान रहा है। प्रो. संतोष दत्त झा ने कहा कि चन्दर बाबू का काम अनुकरणीय है। संचालन करते हुए उनके द्वितीय पुत्र वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.