सिद्धार्थ, मार्च 7 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। एसडीएम कुणाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। एसडीएम ने कहा कि एनएसएस समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब हर व्यक्ति इसके उद्देश्य के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि शिविर को गंभीरता से लें। इसे मनोरंजन का साधन न समझें। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सेवा का भाव जगाना है। साथ ही समाज के साथ मिलकर काम करना और समुदाय की ज्ञान वृद्धि करना है। प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पाण्डेय ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.