नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने बुधवार को दिव्यांगजनों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने समाज से उनकी पूर्ण एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुर्मु ने 'दिव्यांगजन सशक्तीकरण' के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्रदान करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उन्होंने साथ ही इस पहल के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार के प्रति आभार जताया। राष्ट्रपति ने सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव का आह्वान करते हुए इस बात पर बल दिया कि एक विकसित समाज वही है जिसमें दिव्यांग लोगों की समान भागीदारी हो। दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप की विजेताओं के साथ अपनी बातचीत याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय पहचान हासि...