कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। स्वास्थ्य एवं जन-कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से अभियान के सफल संचालन के लिए विशेष जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर आमजनों को फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन के महत्व तथा अभियान की विस्तृत जानकारी देंगे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरूकता रथ जिले के अंतिम गांव तक पहुंचें, ताकि कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान की जानकारी से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाए और निर्धारित दवाओं का सेवन करे। इस अवसर पर वीबीडी. पदाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.