रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोटरी दामोदर वैली की ओर से होटल सैनी के सभागार में विश्व महिला दिवस मनाया गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और सचिव मनप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। जबकि, संचालन पूनम सिंह ने किया। समारोह में सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद को चिकित्सा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए, राष्ट्रीय कवित्री डॉक्टर ममता मनीष सिन्हा जो एक जानी मानी साहित्यकार सह कवित्री एवं संगीत कला की शिक्षिका पदमा सिंह को नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेविका पूनम सिंह ने अपने जन्म दिवस पर रोटरी दामोदर वैली क्लब की तरफ से केक काटा। आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन भास्कर दत्ता, रोटेरियन हरक चंद जैन, रोटेरियन सुभाष जैन, रोटेरियन धीरज सिंह, रोटेरियन दीप दत्ता, रोटेरियन अर्चना महतो, रोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.