जमशेदपुर, मार्च 9 -- महिला दिवस पर मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने संयोजक माला चौधरी के नेतृत्व के कई कार्यक्रमों का आयोजन परिषद भवन में किया। भगवान विद्यापति जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समाज में उल्लेखनीय काम से मुकाम हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित कर समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया। इसमें जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, डॉ. रंजू झा शामिल हुईं। समाज के सहयोग से महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। माला चौधरी के अनुसार, मिथिला परिषद में पहली बार महिला दिवस पर आधी आबादी को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है। समाज की जरूरतमंद महिलाओं के लिए विधवा, वृद्धा, दिव्यांग के अलावा 70 साल के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.