लखनऊ, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के वार्षिक अधिवेशन में सोमवार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। गोमती नगर, जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में परिषद की ओर से पुलिस अधीक्षक (यूपीपीसीएल) देवेश शर्मा, रिटायर आईपीएस अतुल सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह, दरोगा मोहम्मद इरफान, समाजसेवी लखन विश्वकर्मा, डॉ एके श्रीवास्तव, पार्षद राजेश रावत, राम सागर यादव व अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार धर्मानुसार कराया जाता है। झारखंड धनबाद से आए वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन विश्वकर्मा ने लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के काम को धनबाद में संचालित करने का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.