चंदौली, सितम्बर 6 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनहुला गांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन शुक्रवार को कथा वाचक राजकुमार पाण्डेय ने कंस,जरासंध बध, कृष्ण-रुक्मणि विवाह कथा का वर्णन किया। कहा कि जब कंस का अत्याचार ज्यादा बढ़ गया तो भगवान श्रीकृष्ण ने उसके नगर में पहुंचकर ललकारा। कंस ने एक से बढ़कर एक असुरों को अखाड़े पर भेजा सभी मारे गये। अंत में कंस भी अखाड़े पर उतरा, जिसका प्रभु श्रीकृष्ण ने अंत कर कंस का घमंड तोड़ दिया। हर इंसान को प्रभु के बताये मार्ग पर चलना चाहिए। कभी किसी को दुखी नहीं करना चाहिए। कथा वाचक ने बताया कि जब कंस वध की सूचना जरासंध ने सुना तो श्रीकृष्ण और बलदाऊ पर सतरह बार आक्रमण किया। लेकिन हर बार पराजित हुआ। वही कृष्ण को ललकारते हुए कालय वन के गुफा में प्रवेश कर गया। जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.