जामताड़ा, फरवरी 23 -- समाज जिसको ठुकरा देता हैभगवान उसे अपने हृदय से लगा लेते है: अंकित जी जामताड़ा,प्रतिनिधि। गांधी मैदान में आयोजित श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस कथा में सद्गुरुदेव हरिदास अंकित कृष्ण जी के द्वारा राम के बाल काल की कथा सुनाई गई। इस दौरान मुख्य यजमान तरुण गुप्ता और आशा गुप्तासहित सैकड़ों श्रधालू मौजूद थे। श्री राम कथा में विश्वामित्र के आगमन के बाद उन्होंने राम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए लेकर अपने आश्रम गए और भगवान ने वहां जाकर के अनेक शास्त्रों की और शस्त्रों की विद्या को ग्रहण किया इसके बाद ताड़का का उद्धार किया। सबसे अहम कार्य जो भगवान ने किया वह था यज्ञ की रक्षा और भगवान ने कहा सनातन धर्म की रक्षा करना है तो इस तरह से यज्ञ का होना बहुत आवश्यक है।अंकित जी ने कहा कि जैसे जिस प्रकार से आज हमारे गांधी मैदान में तरुण गुप...