रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, संवाददाता। विजयादशमी पर मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा ने गुरुवार को भव्य दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम किया। बारिश के बावजूद रावण दहन को देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है, जो समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद इतने लोगों की उपस्थिति हमारे समाज की सांस्कृतिक परंपरा के प्रति गहरे लगाव को दिखाता है। राज्य सरकार झारखंड की संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने तथा इसे जीवंत बनाए रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.