गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड तुरी समाज सेवा संघ का 42वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को अंबेडकर भवन गिरिडीह में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा तुरी व संचालन प्रदीप तुरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिखारी तुरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि भिखारी तुरी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए सभी को संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भी तुरी समाज में साक्षरों की संख्या कम है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने समाज को सशक्त बनाने के लिए सभी को शिक्षित होने पर बल दिया। कहा कि समाज को अंधविश्वास, बाल विवाह, नशा जैसी कुरीतियों से बाहर निकलना पड़ेगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में उदय तुरी, बलदेव तुरी, उमेश तुरी, राजू तुरी, हीरामन तुरी, शंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.