गिरडीह, मार्च 24 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बैनर तले जमुआ के पालमो में चंद्रवंशी समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज को सशक्त और संगठित करने पर गहन मंथन किया गया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने एवं समाज में शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया। युवा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी ने कहा कि संघ में ताकत है। चंद्रवंशी समाज के युवाओं को एकजुटता का परिचय देना होगा। कहा कि समाज में शिक्षा का अलख जगाना होगा और नशाखोरी के गर्त में युवाओं को जाने से रोकना होगा। उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी ने सांगठनिक विस्तार की वकालत करते हुए पंचायत स्तर पर संगठन खड़ा करने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि हर गांव के लोगों को अपने समाज के संगठन से जुड़ना चाहिए । कहा कि समाज में समन्वय, एकता, सद्भाव और समरसता जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.