लोहरदगा, अप्रैल 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शास्त्री नगर ढोडा टोली प्राचीन शिव मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया। पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अगुवाई में हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में राम भक्त सम्मिलित हुए। सबने मिलकर हनुमान चालीसा पाठ, गणेश स्तुति, राम स्तुति पाठ की। सचिन ने कहा कि बच्चों और युवाओं की इन कार्यक्रमों में भागीदारी होनी चाहिए, ताकि धर्म-संस्कृति से उनका जुड़ाव बना रहे। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक कांस्यकार ने कहा कि नगर के विभिन्न मंदिरों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भव्य महा आरती का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों राम भक्त सम्मिलित हो रहे हैं। अपने धर्म-संस्कृति के प्रति जुड़ाव हमें अच्छा इंसान बने रहने और देश-समाज के प्रति समर्पित बनाता है। समाज को व...