पलामू, जनवरी 21 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद देवरी रोड स्थित यादव कांप्लेक्स में रविवार को प्रबुद्ध लोगों की बैठक महुदंड पंचायत के पूर्व मुखिया विजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं हुसैनाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा बैठा के संचालन में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक संगठन का गठन करने पर सहमति जताई गई। बैठक में राष्ट्रीय सामाजिक जनकल्याण संगठन का गठन किया गया। इस संगठन को गति देने के लिए संयोजक विजय प्रसाद यादव, अध्यक्ष कृष्णा बैठा एवं उपस्थित सभी लोगों को संयोजक मंडल का सदस्य मनोनित किया गया। मौके पर भोला सिंह, सुभाष सिंह, सत्यनारायण सिंह, राजेश्वर यादव, राजेश यादव, धनेश यादव, सतेंद्र यादव, संतोष यादव, महेंद्र यादव, अजय यादव, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, श्रवण बैठा, जनेश्वर बैठा...