पटना, जून 11 -- भाजपा सभी जातियों, वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। सभी समाज के उत्थान के प्रति भाजपा समर्पित रही है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने ये बातें बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित कुशवाहा समाज की बैठक में कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बिहार में सभी साथ-साथ आगे बढ़ें, यही हमारा ध्येय है, जिससे बिहार विकसित राज्य बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुशवाहा समाज का सहयोग हमेशा एनडीए सरकार को प्राप्त हुआ है, यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी आप सभी का विश्वास इसी प्रकार हम सभी पर बना रहेगा। बैठक में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे। सभी ने एनडीए का समर्थन करने की बात दोहराई। उपमुख्यमंत्री सम्राट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.